प्रिय अभिभावक एवं विद्यार्थी,
मुझे आपको यह सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, राजकोट द्वारा विद्यालय की हिंदी ई-पत्रिका ‘तरंग’ का प्रकाशन सफलतापूर्वक कर दिया गया है।
यह पत्रिका हमारे अभिभावकों और विद्यार्थियों की रचनात्मकता, लेखन कौशल और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतीक है। इसमें आपको हमारे शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों द्वारा लिखी गई प्रेरणादायक कविताएँ, ज्ञानवर्धक लेख और मनोरंजक कहानियाँ पढ़ने को मिलेंगी।
आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके इस ई-पत्रिका को अवश्य पढ़ें, इसे अपने मित्रों व परिवारजनों के साथ साझा करें और डाउनलोड कर हमारा उत्साहवर्धन करें।
साभार,
राजीव रंजन
प्रधानाचार्य
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, राजकोट






Leave a Reply